ट्रेन लेट होने पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
बीसलपुर जाने वाली ट्रेन लेट होने से नाराज अधिवक्ताओं ने स्टेशन पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस बीच अधिवक्ताओं की स्टेशन मास्टर से नोंकझोंक भी हुई। पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर जाने के लिए शाम को 5.50 बजे ट्रेन है। बृहस्पतिवार को यात्री एवं अधिवक्ता टिकट लेकर प्लेटफार्म पर इंतजार करने लगे लेकिन 6.40 बजे तक ट्रेन चलना तो दूर यार्ड से निकालकर प्लेटफार्म पर भी नहीं खड़ी की गई। इस पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों का आरोप है कि शाम को स्टेशन पर नाममात्र का स्टाफ रह जाता है जिससे दिक्कत होती है। शाम की ट्रेन अक्सर देर से चलती है। प्रदर्शन करने वालों में हेमंत मिश्रा, अलोक नागाइज, रामसिंह, रमेश गौतम, सौरभ गंगवार, आसिफ खां, अकरम खां, रामानंद मिश्रा, सुधीर मिश्रा, सुजीत कुमार, इजहार असरफ, आशु भारद्वाज, लोकेंद्र गंगवार शामिल रहे।