फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाएं रोकने को अफसरों ने किया मंथन

Wed, 01 Mar 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
दुर्घटनाएं रोकने को अफसरों ने किया मंथन
विज्ञापन
 सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रशासनिक और पुलिस के अफसरों ने मंगलवार को मंथन किया। ट्रांसपोर्ट स्वामियों संग बैठक करके वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने और स्पीड निर्धारित करने पर चर्चा हुई। एसपी देव रंजन वर्मा ने मंगलवार देर शाम पुलिस लाइन में ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक की और ओवरलोडिंग न करने के कड़े निर्देश दिए गए। वाहनों की गति नियंत्रित करने को भी कहा गया। निर्देशों का अनुपालन न करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। बैठक में तय हुआ कि सुबह सात से दस, 11 से दोपहर एक बजे और शाम चार से सात बजे तक वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी। ओवरलोडिंग रोकने को वाहनों की बॉडी से तीन फिट ऊपर तक गन्ने भरने की बात तय हुई। शहर में एंट्री करने के बाद वाहन 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक गति से नहीं दौड़ेंगे। वाहनों को सेंटर से पांच-पांच की पर्ची देकर छोड़ा जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का जिम्मा सीओ सिटी अनुराग दर्शन को दिया गया है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति व एआरटीओ भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें