पीलीभीत। जिले में लगातार हो रही बारिश का प्रभाव मंगलवार को जिला न्यायालय पीलीभीत में भी देखने को मिला। जिला न्यायालय में दूर दराज से आने वाले अधिवक्ता भीगते हुए पहुंचे। दूसरी ओर वादकारी भी बारिश से परेशान हुए। पूरे दिन बरसात होने के कारण न्यायालय में सिर्फ आवश्यक कार्य ही किए गए। अधिवक्ता संघों ने सुबह ही नो एडवर्स का प्रस्ताव न्यायालयों में भेजा दिया था। ताकि किसी भी वादकारी को यदि न्यायालय आने में बरसात के कारण कोई दिक्कत हो तो उसके विरुद्ध कोई प्रतिकूल आदेश न हो सके। संवाद