फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हीटवेव को लेकर शैक्षिक संस्थाओं के लिए एडवाइजरी जारी

Fri, 18 Apr 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। हीटवेव के मद्देनजर शैक्षिक संस्थाओं के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। स्कूलों में बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ गर्मी से बचाव के इंतजाम पूरे किए जाएंगे। गर्मी के हिसाब से स्कूल के समय में भी परिवर्तन पर अमल किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा निदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन




हीटवेव को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से पत्र जारी कर बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी। विभिन्न विभागों को बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
इसमें हीटवेव से बचाव के लिए विद्यालय के समय में परिवर्तन किए जाने और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा समस्त शैक्षिक संस्थानों में छाया और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के साथ गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की समयावधि में परिवर्तन करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह की ओर से आदेश पर अमल के लिए जिले के शैक्षिक संस्थाओं को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें