फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पराली प्रबंधन में लापरवाही पर तीन कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धान कटाई के बाद पराली जलाने पर रोक लगाने और प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से गांव में नोडल अधिकारी और निगरानी समितियों को लगाया गया है। ऐसे में लापरवाह नोडल अधिकारियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के नौ कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि ने बताया छह कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है। तीन कर्मचारियों को मध्य अवधिक प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उन्होंने बताया बुधवार को उपजिलाधिकारी अमरिया, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के द्वारा निरीक्षण किया गया। गांव भौनी में किसान राशिद अली के खेत में पराली जल रही थी, जिसे मौके पर बुझवाया गया। अब तक 147500 की जुर्माना राशि वसूली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें