फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आईजीआरएस निस्तारण में एक बीडीओ व एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 17 Oct 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और फीडबैक की समीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले विकास खंडों के अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। सीडीओ ने मरौरी के बीडीओ और बीसलपुर की एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। साथ ही अन्य को नोटिस जारी किया है। आईजीआरएस पर की गई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे है। इसके बाद भी विभागीय अफसरों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ सतीश प्रसाद ने आईजीआरएस पर होने वाली शिकायतों की समीक्षा की। साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच की। इसमें मरौरी की प्रगति 82.60 प्रतिशत, बीसलपुर में 71.43 प्रतिशत पर मिली। इस पर सीडीओ ने मरौरी ब्लॉक के बीडीओ व बीसलपुर की एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
वहीं पूरनपुर, ललौरीखेड़ा, मरौरी के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों को असंतुष्ट फीडबैक का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें