फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फल-फूल रहा मिलावटी पनीर का कारोबार, जांच में फेल हो रहे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। त्योहारों पर मिलावटखोरी रोकने के विभागीय दावों के बीच मिलावटी पनीर का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। पिछले साल 23 नमूनों में से 10 फेल हो गए, जबकि 13 ही पास हो पाए। इस वर्ष भी अब तक लिए गए तीन पनीर के नमूनों में से दो फेल हो गए। इसके बाद भी शिकंजा कसा नहीं गया। फिलहाल, रक्षाबंधन के पर्व को लेकर विभाग ने फिर से नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में हलवाई की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर पनीर तैयार किया जाता है। कई जगह मानकों की अनदेखी कर दूध के बजाय घटिया सामग्री से पनीर तैयार कर बाजार में खपाया जा रहा है। त्योहारों के दौरान इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है, लेकिन विभागीय निगरानी उसी अनुपात में बढ़ती नहीं दिख रही। पिछले वर्ष रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार पर विभाग की ओर से लिए गए 23 नमूनों में करीब आधे नमूनों का जांच में फेल होना निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
पिछले वर्ष के आंकड़े यह बताने के लिए काफी हैं कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति चिंताजनक है। इसके बाद भी यदि अवैध पनीर निर्माण करने वालों पर शिकंजा नहीं कसा जाता है, तो त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का खतरा बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन

-
बड़े व्यापारियों पर नरमी, छोटे व्यापारियों पर चाबुक
जिले में कई प्रतिष्ठित व्यापारी हैं, जिनके यहां पर रोजाना करीब 50 किलो तक पनीर की बिक्री है। इसके बाद विभागीय अफसरों की कार्रवाई महज उन लोगों पर रहती है, जिनके पांच से आठ किलो की ही खपत रहती है। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर को शासन से विशेष अभियान चलाए जाने के आदेश दिए जाते हैं, मगर विभागीय अफसरों को इस बार अब-तक शासन की ओर से अभियान चलाए जाने का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल, शेष सभी मामले एडीएम कोर्ट में विचाराधीन है।
-

उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके, इसको लेकर लगातार विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। मिलावटीखोरी रोकने के लिए विभागीय स्तर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें