फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एडीआरएम ने किया मिघोना रेलवे हाल्ट का निरीक्षण

Fri, 18 Jul 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के कार्यक्रम के सिलसिले में इज्जत नगर मंडल के एडीआरएम ने बृहस्पतिवार को मिघोना रेलवे हाल्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जितिन प्रसाद 19 जुलाई को दोपहर में मिघोना रेलवे हाल्ट पर नई पैसेंजर ट्रेन संख्या 55363 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। केंद्रीय मंत्री के इसी कार्यक्रम के सिलसिले में इज्जतनगर के एडीआरएम मनोज कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिघोना रेलवे हाल्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को 19 जुलाई तक सारी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें