फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शेरपुर कलां के ग्राम प्रधान के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में हुए विकास कार्यों की जांच में वित्तीय अनियमितता व सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने शेरपुर कलां के ग्राम प्रधान के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिए।
विज्ञापन


कुछ माह पहले पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां निवासी इकराम समेत अन्य ग्रामीणों ने शपथ पत्र के माध्यम से डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग व विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की। जिस पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जांच टीम गठित करते हुए डीपीओ युगल किशोर सांगुड़ी व जेई मनोज कुमार को जांच दी। अधिकारियों ने अभिलेखोें और स्थलीय जांच करने के बाद रिपोर्ट बनाई। उस रिपोर्ट में 17.45 लाख रुपये के अनुचित भुगतान और गबन की पुष्टि की गई। इस जांच में ग्राम प्रधान जाने आलम व सचिव विजय कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। जारी नोटिस के जवाब भी असंतुष्ट पाए गए। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया 6,96,644 रुपये के गबन और अनियमितता की पुष्टि हुई। डीएम ने जांच में दोषी पाए गए ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश डीपीआरओ को दिए हैं। संवाद


प्रथम दृष्टता शेरपुर कलां के ग्राम प्रधान सरकारी धन के दुरुपयोग व विकास कार्यों में अनियमितता के दोषी पाए गए है। जिनके प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज किए गए हैं। अन्य कर्मियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - रोहित भारती, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें