प्रेरक कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रेरकों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर बीएलओ के रूप में ड्यूटी पर लगवाने और लंबित मांगों का निस्तारण कराने की मांग की।
समिति के जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में तमाम प्रेरक शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रेरकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जिला शाहजहांपुर, लखीमपुर, बिजनौर आदि जिलों में प्रेरकों को बीएलओ के रूप में लगाया गया है। लेकिन यहां के प्रेरकों को बीएलओ की ड्यूटी नहीं दी गई है।
ज्ञापन में सभी प्रेरकों को बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगाने, बकाया मानदेय भुगतान दिलाने और प्रशिक्षण व शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लाक अध्यक्ष शिवपाल सिंह, प्रमोद कुमार, अतीक अहमद, सुरेंद्र कुमार, ताराचंद, इमरान हुसैन, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिंकीरानी, लक्ष्मीदेवी, कमलेश कुमारी, द्रोपदी देवी, प्रीती गंगवार, हेमावती, हरप्यारी, हरिओम, श्रीराम आदि प्रेरक शामिल रहे।