बकाया वेतन भुगतान व शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पर हुए कातिलाना हमले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर समायोजित शिक्षक शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर 20 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इधर शुक्रवार को भी तमाम समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने बकाया वेतन भुगतान व जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा के ऊपर हमले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान धरना स्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष के ऊपर हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार न होने पर नाराजगी जताई।
त्रिलोकीनाथ, तीर्थदेव शर्मा, अमरदीप, रामनरेश, गीता देवी, महेश वर्मा, रमेशचंद्र, राम शर्मा, अखिलेश कुमार, सुंदरलाल, ईश्वरी प्रसाद, रामगोपाल, राजेंद्र पटेल, नसरीन बानो, आशारानी, प्रतिभा, भुवनेश्वरी, उमादेवी, प्रियंका, चैतन्य प्रकाश, वेदपाल सिंह शामिल रहे।
शिक्षामित्र संघ ने अन्य संगठनों से झाड़ा पल्ला
पीलीभीत। प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ से शिक्षामित्र संयुक्त मोर्चा व आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन से पल्ला झाड़ लिया। संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि संघ का कोई पदाधिकारी यदि बीएसए कार्यालय में चल रहे धरना कार्यक्रम में भाग लेता है, तो उसे निष्कासित कर दिया जाएगा।