फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अपर जिला जज ने सखी वन स्टाप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
पीलीभीत में सखी वन स्टॉप सेंटर का अपर जिला जज सुनील कुमार ने किया निरीक्षण।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। अपर जिला जज और पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार ने सखी वन स्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अल्पावास गृह और वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अपर जिला जज ने वन स्टाप सेंटर पर मौजूद पीड़िताओं से वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। सेंटर मैनेजर तृप्ति मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को संस्थागत सेवाओं के जरिये सहायता और मार्गदर्शन मिलता है। इनमें परामर्श, चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक जांच, उपचार और कौशल विकास शामिल है।
इसके बाद अपर जिला जज ने वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया। यहां 14 महिलाएं और एक पुरुष मौजूद हैं। महिलाओं ने बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें