फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूल मिड डे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव बेहटी में मिड डे मील बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। बाद में फायर ब्रिगेड कर्मियों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



क्षेत्र के बेहटी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में दोपहर के समय मिड डे मिल बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर में किसी तरह आग लग गई। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई।
प्रधानाचार्य प्रवेश वर्मा ने सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद रसोईघर में पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए भीगे कट्टे को डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेज की गाड़ी भी पहुंच गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से राशन सामग्री और बर्तन जल गए। एसओ प्रमेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें