फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा मार्ग पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Fri, 23 Oct 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली नजदीक आते ही परिवहन विभाग ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान घर जाने और बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग स्थानीय मार्गों पर बसों की उपलब्धता और संचालन पर नजर रख रहा है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाने के साथ ही मौजूदा बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े।
जिले के बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा आदि स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों की संख्या कम होने से कई बार यात्रियों को निजी और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। त्योहार के समय इस समस्या के और बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में विभाग का जोर यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अवैध रूप से संचालित वाहनों पर अंकुश लगाने पर रहेगा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि अधीनस्थों को मार्गो की निगरानी के लिए लगा दिया है। समीक्षा के बाद बसों की संख्या का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें