मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भेंट की गई पीलीभीत टाइगर रिजर्व की कॉफी टेबल बुक। स्रोत विभ
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की लोकप्रियता अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को पीटीआर पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की गई। कॉफी टेबल बुक की परिकल्पना और साज-सज्जा करने वाले डॉ. जितेंद्र गोविंदानी ने अभिनेत्री को यह पुस्तक प्रदान की और पीटीआर की विशेषताओं एवं उसकी बढ़ती लोकप्रियता के बारे में जानकारी साझा की। बाघों और प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़ी जानकारियों को लेकर अभिनेत्री ने खास दिलचस्पी दिखाई। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि इस कॉफी टेबल बुक के माध्यम से पीलीभीत टाइगर रिजर्व की पहचान मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में फिल्मी हस्तियों को पीटीआर आमंत्रित कर इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद