श्रीराम कथा सेवा समिति कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में
आने-जाने वाले लोगों को कपड़े के थैले नि:शुल्क बांटे और पॉलीथिन के स्थान
पर थैलों का उपयोग करने का सुझाव दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष आशीष
गुप्ता, भद्रपाल गंगवार, डॉ राजेश शर्मा, सुरेंद्र जायसवाल, सौरभ गुप्ता,
रविंद्र बाबू गुप्ता, प्रेम बाबू सैनी, पूनम गुप्ता, चेतन सक्सेना आदि
मौजूद रहे।