फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोशाला में अव्यवस्था मिली तो होगी कार्रवाई

Tue, 06 Oct 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। एसडीएम प्रमेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत माधोटांडा की परशुरामपुर स्थित अस्थायी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों के चारे, पानी, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं परखीं। एसडीएम ने पर्याप्त हरा-सूखा चारा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के साथ बीमार पशुओं का तत्काल उपचार व नियमित टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। परिसर में जलभराव और गंदगी न होने देने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि गोवंशों की देखभाल में लापरवाही मिलने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें