कोई भी पात्र मतदाता बनने से वंचित न रहे
जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सेक्टर के बीएलओ के साथ 10-10 या 20-20 के समूह में लगातार बैठक करें। 16 दिसंबर तक अभियान की गहन समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे। बीएलओ सुपरवाइजर भी प्रतिदिन अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर फॉर्म-6 भरवाने की प्रगति की निगरानी करें।
बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का भौतिक सत्यापन कर फॉर्म-7 के माध्यम से नाम हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य प्रविष्टियों में गलती होने पर फॉर्म-8 भरवाकर संशोधन कराया जाए। उन्होंने कहा कि चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक सभी कमियों को दूर कर शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार की जाए।