चुर्रा सकतपुर। यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चुर्रा चौकी प्रभारी अंकित यादव ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर तीन बाइकों के चालान किए गए।
अभियान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट वाले चालकों पर विशेष ध्यान दिया। वाहन चालकों को सुरक्षा और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। उनसे हेलमेट पहनने और वाहनों पर निर्धारित नंबर प्लेट लगाने की अपील की गई। संवाद