पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के गांव निसरा स्थित इंडियन राइस मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
धान खरीद में शुरुआत से ही किसान फर्जीवाड़े का आरोप लगा रहे थे। शुक्रवार का किसानों की शिकायत के बाद गन्ना राज्यमंत्री ने जहानाबाद स्थित इंडियन राइस मिल का निरीक्षण किया। बाद में जिला प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान स्टाक मिलान करने पर काफी अनियमितताएं सामने आईं। मालिक और कर्मचारियों के न मिलने के कारण स्टाक का मिलान नहीं हो सका। मामले में विपणन निरीक्षक जय सिंह की ओर से जहानाबाद थाने में मिल मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राइस मिल को लेकर जांच कराई गई थी, जिसके बाद लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।