फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध रूप से हूटर लगाने वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं अवैध रूप से हूटर लगाकर वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध पुलिस एवं परिवहन विभाग ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरनपुर क्षेत्र एवं पीलीभीत शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वाहन संचालकों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की। जांच के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर छह वाहनों का चालान किया। एक वाहन सीज किया। अवैध रूप से हूटर लगाकर वाहन संचालन कर रहे 2 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर नोटिस भेजे। बिना पंजीयन सवारियां ढो रहे दो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर वाहनों को सीज किया। सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए दो ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं अवैध हूटर का प्रयोग ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने व वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप उपकरणों का ही प्रयोग करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें