फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। चीनी मिल में गन्ना तौलवाकर खाली ट्रैक्टर ट्रॉली ले जा रहे गांव गोवल निवासी लोकेश गंगवार (35) की बाईपास पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवल निवासी शंकर लाल ने बताया कि उनका पुत्र लोकेश मंगलवार को देररात किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना तौलवाने के बाद खाली ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में बाईपास पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। लोकेश का शव रात भर मौके पर पड़ा रहा। घर वाले समझे कि चीनी मिल में अभी गन्ना तुल नहीं पाया है। बुधवार को सुबह जब राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे शंकरलाल ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र लोकेश के रूप में करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें