फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल सामग्री की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम रोड स्थित खेल सामग्री की दुकान में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बुमश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी शशिलता की स्टेडियम के सामने रोड किनारे खेल सामग्री की दुकान है। उन्होंने बताया कि दुकान के गोदाम में सुबह आठ बजे धुआं उठता देखा। किसी तरह दुकान का शटर उठाया, तो अंदर से आग की लपटें निकल रहीं थीं। आग को बुझाने का प्रयास किया, बाद में सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। शशिलता ने बताया कि आग से दो से ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। जिस स्थान पर आग लगी वहां इलेक्ट्रिक वायर भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें