फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से मासूम की मौत, पांच घायल

सार

लगातार हो रही बारिश देहात क्षेत्रों में बने कच्चे मकानों के लिए मुसीबत बन गई है।इसके अलावा गांव शिवपुरिया में दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबने से गुड्डू का आठ वर्षीय पुत्र मिथुन और पांच वर्षीय पुत्री सुंदरी घायल हो गए।इस सबंध में भाजपा विधायक विवेक वर्मा से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव सिमराया में ढही दीवार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर (पीलीभीत)। लगातार हो रही बारिश देहात क्षेत्रों में बने कच्चे मकानों के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार को क्षेत्र के गांव सिमरया में दीवार गिरने से रोहित के सात माह के पुत्र की मलबे में दबकर मौत हो गई। रोहित कुमार, उसकी पत्नी प्रीति देवी और भाई सूरज घायल हो गए। गंभीर हालत में प्रीति को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा गांव शिवपुरिया में दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबने से गुड्डू का आठ वर्षीय पुत्र मिथुन और पांच वर्षीय पुत्री सुंदरी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे की है। गांव निवासी रोहित की पत्नी प्रीति देवी ने बताया कि खाना खाने के बाद घर में सब लोग आराम कर रहे थे। इस दौरान दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे में उसके अलावा उसका पति रोहित, सात माह का पुत्र अर्पित, देवर सूरज (23) दब गए। शोर-शराबे पर पहुंचे लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रीति देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसडीएम आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल लिया।
इधर, गांव शिवपुरिया निवासी गुड्डू की दीवार ढहने पर मलबे में उसका आठ वर्षीय पुत्र मिथुन और पांच वर्षीय पुत्री सुंदरी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में गांव खाता निवासी माखन लाल की रविवार को सुबह करीब 10 बजे दीवार ढह गई। माखन लाल और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए। मगर करीब 40 हजार रुपये का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

गांव अमरैयाकलां निवासी विजय कुमार कुशवाहा रामनरेश की दीवार ढहने से टिनशेड गिर गया।
--
बिलसंडा में कच्चे मकान की छत गिरी
बिलसंडा। ग्राम मनिकापुर निवासी श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि रविवार को अचानक मकान की छत गिर गई। घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने बताया कि आवास के लिए कई बार प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों से संपर्क किया, मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस सबंध में भाजपा विधायक विवेक वर्मा से मामले की शिकायत की है। संवाद
--
जहानाबाद में छप्पर गिरा
जहानाबाद। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के गांव कल्याणपुर खास के मजरा नारायन नगला में रविवार को ग्रामीण चंद्रसेन का छप्पर पोश मकान गिर गया। घरेलू सामान बारिश में भीग गया। पानी में भीग जाने से काफी सामान खराब भी हो गया। ग्रामीण ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें