फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीटीआर के स्थापना दिवस पर गिनाईं उपलब्धियां

विज्ञापन
शहर के एक होटल में आयोजित टाइगर रिजर्व के स्थापना दिवस समारोह को संबो​धित करते मुख्य अति​थि । स
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दसवें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बीते 10 सालों में टाइगर रिजर्व की उपलब्धियों को गिनाया गया तो बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक रिजॉर्ट में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, पीसीसीएफ चीफ सुधीर कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने किया।
इस दौरान अधिकारियों ने वन विभाग की ओर से लगाई गई फोटो प्रदर्शनी और रेस्क्यू में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का अवलोकन किया। फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ने टाइगर रिजर्व की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस दौरान बिलाल मियां की ओर से लिखी गई वन्य जीवन पर आधारित हिंदी पुस्तक सफरनामा भाग तीन का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में जंगल में काम कर रहे वाॅचरों, बाघ मित्रों को वन विशेषज्ञ दीपांकर घोष और अधिकारियों ने सम्मानित किया।
इस दौरान पीसीसीएफ मॉनिटरिंग एवं कार्ययोजना सुनील चौधरी, पीसीसीएफ वन्यजीव संजय श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह, मोहित सिंह, शेरसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
.........
निशुल्क कराई चूका की सैर
स्थापना दिवस के मौके पर गांधी स्टेडियम और डिवीजन कार्यालय पर एक-एक बस को लगाया गया था। यहां से लोगों को चूका की निशुल्क सैर कराई गई। इसके साथ ही शहर में पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।
.......
आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा
पीटीआर के बढ़ते पर्यटन को देखते हुए समारोह में फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ने वर्ष 2009 से अब तक मिली सफलताओं को साझा किया। कहा कि आगामी पर्यटन सत्र में इससे और अधिक बेहतर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें