पीलीभीत। जहानाबाद कस्बे के समीप बाइपास के निर्माण के लिए पड़ी सरिया चोरी कर ली गई। सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को मौके से पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक भाग गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर सरिया को बरामद कर लिया।
जहानाबाद क्षेत्र में बाइपास का निर्माण आईसीएल कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में जगह-जगह बनने वाले पुल और पुलियों में सरिया का प्रयोग किया जा रहा है। 19 मार्च रात साढ़े 11 बजे एक लोडर वाहन में डालकर सरिया चोरी कर ली गई। जब ठेकेदारों और सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में बैठा एक युवक मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजवीर पुत्र राजाराम निवासी ग्राम बकैनिया कोतवाली नबावगंज जिला बरेली बताया। भागे आरोपी का नाम अंकित है। उक्त युवक को जहानाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कंपनी के इंजीनियरिंग विभाग के रोबिन सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम डोमना थाना अहमदगढ़ ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सरिया के बंडल बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।