फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला से छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लोन कराने के लिए दिए रुपये वापस मांगने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने दंपती के साथ मारपीट की। महिला ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कालीचरन ने उसके पति से लोन निकलवाने के लिए 1700 रुपये लिए। 15 दिनों में लोन निकलवा देने की बात कही। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगा। पांच अगस्त की शाम साढ़े सात बजे वह अपने पति के साथ रुपये मांगने उसके घर पहुंची तो वहां कालीचरन, गोविंद, रिंकू, आलोक ने उसके पति के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ भी छेड़खानी करते हुए मारपीट की। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें