फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फर्जी ट्रस्ट बनाकर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Tue, 09 Sep 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव सखिया के कुछ निवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि गांव के एक परिवार के दो सदस्यों ने फर्जी ट्रस्ट बनाकर गांव में अवैध रूप से मेला आयोजित किया है। यह मेला 13 जुलाई से चल रहा है। अब तक 10 लाख रुपये से अधिक जमा हो चुके हैं। इनको ट्रस्ट के लोग हड़प गए। पत्र में जालसाजों के नाम का उल्लेख करते हुए मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र भेजने वालों में अर्जुन सिंह, ओम प्रकाश, दीपांशु, मोहन स्वरूप, रामानंद, रामपाल, मदनलाल और महावर शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें