जहानाबाद। फसल उजाड़ने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव खमरिया दलेलगंज निवासी किशनलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके खेत पर लगी बैगन की फसल को भोनी गांव के ही दो लोगों ने उजाड़ दिया। जिससे काफी नुकसान हुआ। पुलिस ने मामले की जांच की शुरू कर दी है। संवाद