फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, बाइक समेत लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से बाइक समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

कस्बा घुंघचाई निवासी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में एक बाइक, 15 हजार रुपये की नकदी, कपड़ों से भरा बैग, ज्वेलरी, टीवी, मोबाइल समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीडि़त ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें