फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नोट दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार ठगी का आरोपी ।
विज्ञापन
पूरनपुर। नोट दोगुने करने का झांसा देकर भारत-नेपाल सीमा के समीप नेपाली लोगों को ठगने के आरोपी हजारा के गांव बाजारघाट निवासी बलजिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बलजिंदर के पास से पुलिस को नेपाल देश के एक-एक हजार रुपये के 92 नोट, मोबाइल, शीशे की दो प्लेट बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ हजारा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हजारा एसओ पलविंदर सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह नेपाल के लोगों को नोट दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करता था। ठगी के लिए उसने नेपाल के दो युवकों को बुलाया था। दोनों नेपाली युवक नेपाल राष्ट्र के एक-एक हजार रुपये के 92 नोट डबल कराने आए थे। पुलिस को इसकी जानकारी हुई। दरोगा राकेश कुमार, रविंद्र कुमार ने बलजिंदर सिंह को नोट के साथ पकड़ लिया। उसके पास से नेपाल के 92 हजार रुपये, एक मोबाइल और शीशे की दो प्लेट बरामद हुईं। आरोपी ने बताया कि नोटों को शीशे की प्लेटों के बीच रखकर लोगों को दिखाता था। पूछताछ के बाद बलजिंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें