फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राजस्थान में इमारत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
अमरिया कस्बे में युवक का शव घर पहुंचने पर लगी ग्रामीणों की भीड़ । संवाद
विज्ञापन
अमरिया। निर्माणाधीन इमारत से गिरकर राजस्थान में कस्बे के एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को युवक का शव जब घर आया तो काफी लोग पहुंचे।
विज्ञापन

असगर अली का 19 वर्षीय पुत्र अमीरुल हक दस दिन पहले कस्बे के कुछ अन्य युवकों के साथ राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र में एक कंपनी में काम करने के लिए गया था। वहां वह कंपनी द्वारा बनाई जा रही बिल्डिंग पर टिनशेड डालने का काम करने लगा। साथियों ने बताया कि काम करने के दौरान किसी ने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाई थी। इस बीच पैर फिसलने से अमीरुल करीब 25 फुट ऊंची बिल्डिंग से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हायर सेंटर लेजाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता असगर अली ने बताया कि अमीरुल हक अमरिया क्षेत्र के शाहजी डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई भी कर रहा था। मंगलवार को अमीरुल हक का शव कस्बे में लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया।

अमरिया कस्बे में युवक का शव घर पहुंचने पर लगी ग्रामीणों की भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें