फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंस्टाग्राम की आईडी हैक कर ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विदेश में रह रहे युवक ने क्षेत्र की एक युवती की इंस्टाग्राम की आईडी हैक कर उसकी फोटो, वीडियो से छेड़खानी कर लोगों को शेयर कर दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच में लेनदेन का विवाद पाते हुए आरोपी को युवती को परेशान न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस से शिकायत में कहा कि तीन महीने पहले विदेश रह रहे युवक ने उससे चैट शुरू की। बाद में उसे ब्लैक मेल करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने जांच में पाया कि विदेश में रह रहा युवक युवती का पड़ोसी है। युवक ने युवती को उधार रुपये दिए थे। रुपये वापस मांगने पर दोनों में विवाद हुआ है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी विदेश में है फिर भी उसे मोबाइल पर युवती को परेशान न करने की चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें