फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़कर साथ ले गई हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। हरियाणा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी गांव लुहिचा निवासी गौरव शर्मा को पुलिस के सहयोग से उसके घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस शुक्रवार देररात तक गौरव से पूछताछ करती रही, लेकिन उसने अपना जुर्म कुबूल नहीं किया।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस देर रात गौरव को अपने साथ ले गई। गौरव शर्मा ने हरियाणा के जिला हिसार के कस्बा सदर हासी निवासी सत्यप्रकाश महाराज के आश्रम में पौधारोपण कराने के लिए वर्ष 2021 में उनसे 2.80 लाख रुपये बतौर पेशगी लिए थे। उसके बाद गौरव ने पौधारोपण नहीं कराया और पैसे लेकर घर भाग आया। सत्यप्रकाश महाराज ने उसी समय स्थानीय पुलिस में धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में खयानत के आरोप में गौरव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें