फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया, आरोपी हिरासत मेें

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर की एक महिला ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर देवर पर आए दिन छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेे लिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में आरोप फर्जी पाया है।
विज्ञापन


नगर की एक विवाहिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति की काफी समय पहले ही मृत्यु हो गई थी। वह अपने सास-ससुर के साथ रहती है। किराने की दुकान चलाकर वह अपना किसी तरह जीवनयापन कर रही है। घर में उसका देवर भी रहता है, जो अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता है।
उसने सास-ससुर को कई बार देवर की करतूत बताई, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। तहरीर में देवर के नाम का उल्लेख करते हुए उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। इस बावत कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में महिला की ओर से लगाए गए आरोप फर्जी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले मेें कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


युवती का अश्लील फोटो किया वायरल, रिपोर्ट दर्ज

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के दो युवकों ने गांव की ही एक युवती का अश्लील फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विवाहिता ने बताया कि दो युवकों ने उनकी पुत्री का फोटो फेसबुक से निकालने के बाद उसे एडिट कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। जानकारी करने पर पुत्री ने बताया कि जब घर में कोई नहीं होता था, तब दोनों युवक घर में आकर छेड़खानी करते थे। फोटो वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी भी देते हैं। शिकायत करने पर युवकों के परिजन झगड़ने पर आमादा हो जाते हैं। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें