फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के नाम आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव निसरा निवासी एक युवक ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल किया। टिप्पणी पोस्ट होते ही कुछ लोगों ने स्क्रीनशॉट ले लिए। मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी होने की जानकारी मिलने पर एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने जहानाबाद थाना पुलिस से की। सूचना मिलते ही जहानाबाद पुलिस हरकत में आई। पता चला कि टिप्पणी करने वाले निसरा गांव का इमरान रजा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें