पूरनपुर। बीएसएनएल एक्सचेंज के आधार सेंटर में अभिलेख सही कराने आया गांव दिलावरपुर के महेंद्र पाल गंंगवार का पुत्र शिवम लापता हो गया। महेंद्र पाल ने पुलिस को फिरौती के लिए पुत्र के अपहरण की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लापता युवक के पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका पुत्र शिवम बीएसएनएल एक्सचेंज आधार सेंटर पर कुछ अभिलेख सही कराने आया था। इस दौरान अपराह्न करीब ढाई बजे उसके पुत्र का जीप सवारों ने अपहरण कर लिया। बताया कि पुत्र को फोन करने पर उसने जीप सवार आठ लोगों के अचानक पीछे आकर नशा देकर अपहरण करने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह बहेड़ी में है और उसकी जान को खतरा है। आरोपी उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। दिन दहाड़े नगर के समीप से फिरौती के लिए हुए अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है। संवाद