फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण, संलिप्तता मिलने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। ग्राम समाज की जमीन रक अवैध कब्जा कर निर्माण कराने के मामले में संलिप्तता मिलने पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने जारी किए गए आदेश में बताया कि तीन मई को धरमंगदपुर गांव के कुछ लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम समाज की भूमि पर गांव के कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया था।
डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोके जाने और संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने स्थलीय जांच कर आख्या दी।
विज्ञापन

जिसमें धरमंगदपुर गांव निवासी शकील द्वारा गाटा संख्या 109 रकबा 0.357 हेक्टेयर के भाग पर अवैध निर्माण किया जाना पाया गया। उक्त जमीन राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज है। तीन दिन पूर्व से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल ने जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन

लेखपाल की भूमिका संदिग्ध पाईं गई। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि शासकीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही व उदासीनता पाए जाने पर प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए लेखपाल विन्द्रावन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें