फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लापता चाचा-भतीजा का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। गोविंदगढ़ पंजाब से 12 टायरा ट्रक में सरिया लादकर बहराइच जा रहे चाचा-भतीजे ट्रक सहित लापता हो गए। एक साल पूरा होने को है, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना सात मई 2023 को असम हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप की है।उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के तीर्थनगर भोगपुर डाम निवासी हरदीप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह 12 टायरा ट्रक यूके 18 सीए 4002 का स्वामी है। उसका भाई गुरजीत सिंह और चाचा गुरुमीत सिंह ट्रक में 300 क्विंटल सरिया लादकर पंजाब के गोविंदगढ़ से एक मई 2023 को बहराइच के लिए रवाना हुए थे।
सात मई 2023 की रात असम हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल कटने का मेसेज उनके मोबाइल पर आया। इसके बाद उसके चाचा के दोनों मोबाइल बंद हो गए। तब से ट्रक, चाचा और उसके भाई का सुराग नहीं लग सका है। घटना को लेकर उसने पूरनपुर और सेहरामऊ उत्तरी थाना में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना टोल प्लाजा के आसपास की बताई जा रही है, लेकिन पूरनपुर कोतवाली और सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें