कलीनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिना किसी सूचना और अवकाश के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने सख्त कार्रवाई करते हुए लेखपाल और संग्रह अनुसेवक को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
एसडीएम ने बताया कि 12 अगस्त को कार्यालय से पत्र जारी कर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर तहसील के समस्त कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। 14 अगस्त को दोबारा संदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी लेखपाल प्रशांत कुमार व संग्रह अनुसेवक नरेश कुमार बिना सूचना के अनुपस्थिति रहे। नायब तहसीलदार और तहसीलदार की आख्या रिपोर्ट के बाद दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। संवाद