बरखेड़ा/पीलीभीत। गांव बहादुरपुर हुक्मी निवासी दिनेश कुमार (40) बाजार से शनिवार शाम सब्जी खरीद कर लौट रहे थे। नवाबगंज रोड पर देवहा नदी पुल से पहले अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई, जिससे गिरकर उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने थे।
सुभाषचंद ने बताया कि उनका छोटा भाई दिनेश कुमार खेती करता है। शनिवार को बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव बाहर जहांगीर की बाजार में दिनेश बाइक से सब्जी खरीदने गए थे। लौटते समय देवहा नदी और रपुटापुल के बीच में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। दिनेश की पत्नी ममता पति की मौत से बदहवास हो गईं। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को तलाश किया जा रहा है।