फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में सिंघाड़े तोड़ने गए युवक की डूबकर मौत

सार

गांव लालपुर निवासी संजय कश्यप (24) मंगलवार को गांव के बाहर तालाब में नाव से सिंघाड़े तोड़ रहा था।इसी दौरान उसकी नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में गिर गया।दोपहर करीब 12 बजे संजय कश्यप की नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव तालाब में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद। गांव लालपुर निवासी संजय कश्यप (24) मंगलवार को गांव के बाहर तालाब में नाव से सिंघाड़े तोड़ रहा था। इसी दौरान उसकी नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में गिर गया। जब तक लोगों ने उसे निकाला, संजय की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

संजय कश्यप अपने पिता रतनलाल कश्यप के साथ सुबह करीब दस करीब बजे घर से निकला था। गांव के बाहर जिस तालाब में पिता पुत्र सिंघाड़ा तोड़ने गए थे वह काफी बड़ा है। इसी वजह से पिता और पुत्र अलग-अलग नाव से सिंघाड़ा तोड़ने के लिए तालाब में घुसे थे। दोपहर करीब 12 बजे संजय कश्यप की नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव तालाब में पलट गई। उस समय उसके पिता तालाब के दूसरे छोर पर थे। जब तक पिता रतनलाल ने उसे देखा। वह गहरे पानी में पहुंच गया और गोते लगाने लगा। पिता ने डूबता देख शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र किया और तालाब में ग्रामीणों की मदद से उसको ढूंढकर निकाला। तब तक पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। संजय की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को शव भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें