फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत, भीड़ ने चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/शेरपुरकलां। धनाराघाट मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर सात साल की बच्ची की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। हादसे के बाद जमा हुई भीड़ ने चालक को पकड़कर पिटाई लगाई। ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की गई। परिवार वाले पुलिस से भी देरी से पहुंचने की बात पर भिड़ गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली और सुलह हो गई। फिर न तो शव का पोस्टमार्टम कराया, न ही कोई तहरीर दी गई।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के शेरपुरकलां निवासी ईसा बेगम पत्नी अन्ने ने बताया कि सोमवार को वह गांव में ही अपने रिश्तेदार फईम के घर गई थी। सात वर्षीय पुत्री जायरा बी साथ थी। दोपहर में रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। बेटी कुछ कदम आगे चल रही थी। गांव की मुख्य सड़क पार करते वक्त पूरनपुर से गांव जटपुरा की ओर जा रही खाली ट्रैक्टर ट्रॉली ने बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चालक भागने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर लोग जमा हुए और ट्रैक्टर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों के अनुसार भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी। ट्रैक्टर पर डंडे बरसाए और क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव के कुछ संभ्रांत लोग पहुंचे और फिर चालक को बचाया। कुछ देर जाम भी लगाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस करीब पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसे लेकर भीड़ गुस्साने लगी और पुलिस से भी देरी से आने को लेकर नाराजगी जताई। हालांकि बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हो गए। फिर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली और कुछ ही देर में समझौता भी हो गया। परिवार ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। मगर बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराने से भी परिवार ने इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें