फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा मार्ग पर माला जंगल के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया निवासी 38 वर्षीय अंकुर सिंह पुत्र बलराज सिंह अपने दोस्त पवन चौधरी के साथ बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से पूरनपुर गए थे। काम निपटाकर वह देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। तभी माला जंगल के पास पहुंचते ही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इंस्पेक्टर माधोटांडा रामसेवक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें