फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल के बालक की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
मृतक निशांत का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
दियोरिया। तालाब में नहाने गए नौ साल के बालक पानी में डूब गया। परिवार वालों को पता चलने के बाद तुरंत दौड़कर तालाब के पास गए और बच्चे को मशक्कत कर निकाला। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव निवासी लाखनलाल का नौ साल का बेटा निशांत गांव के प्राथमिक विद्यालय कक्षा चार का छात्र था। रविवार को वह अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर तालाब में नहाने गया था। तालाब में पानी अधिक होने से वह उसमें डूब गया। जब बहुत देर तक वह बाहर नहीं निकला, तो साथी बच्चों ने पिता लाखनलाल के घर जाकर जानकारी दी। पिता कई लोगों के साथ तुरंत मौके पर गए। कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से बच्चे को ढूंढा। उसको बेहोशी की हालत में तालाब से निकला। उसे गांव में ही एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के अलावा मां शांति देवी, बड़े भाई नितिन और नितेश का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें