गजरौला। सड़क पार करते समय वृद्ध महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। भीड़ इकट्ठी होती देखकर चालक मौके से भाग निकला। पीएचसी ले जाते समय रास्ते में वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
माधोटांडा क्षेत्र के ककरौआ गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला किशोरी देवी पत्नी रामभजन सोमवार को बेटी पूनम देवी को लेने के लिए बरखेड़ा के गांव दौलतपुर आई थी। दोपहर करीब चार बजे बच्चों को साथ लेकर वह अपने घर जा रही थी। गजरौला में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गजरौला पीएचसी ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर गढ़ा जंगल से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद