फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम हाईवे पर दो कारों की टक्कर के बाद हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे पर कारों की टक्कर के बाद विवाद हो गया। कार सवारों के बीच पुरानी रंजिश होने की वजह से मारपीट हो गई। एक कार में सवार चार युवकों ने दूसरी कार में सवार लोगों की पिटाई कर दी। सादा कपड़ों में खड़े सिपाहियों से भी अभद्रता की गई। एक रेस्टोरेंट में भी तोड़फोड़ कर दी। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर दबिश देकर चारों आरोपियों को धर दबोचा। मामले की कार्रवाई को तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

नगर निवासी जगजीवन का सिमरन से पुराना विवाद है। मंगलवार शाम को दोनों अलग-अलग कारों में सवार होकर असम हाईवे से नगर लौट रहे थे। नगर में पहुंचते ही दोनों कारों की टक्कर हो गई। एक दूसरे पर पुरानी रंजिश में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि सिमरन ने अपने साथियों संग जगजीवन पर हमला कर दिया। गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। यह देखकर कुछ दूरी पर सादा कपड़ों में खड़े सिपाहियों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर हमलावरों ने पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनकर धक्का मुक्की कर डाली। पुलिसकर्मी वहां से चुपचाप चले गए। इधर, जगजीवन बचने के लिए पत्नी संग एक रेस्टोरेंट में घुस गया। पीछे से हमलावर भी आ गए। उन्होंने जगजीवन की दोबारा पिटाई की। बीच बचाव करने पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों से भी झगड़ा किया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस पहुंची और चारों हमलावरों को धर दबोचा। कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मी बिना वर्दी थे। इस वजह से आम नागरिक समझकर हमलावरों ने अभद्रता कर दी। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें