फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बालक की मौत, चाचा-चाची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर रोड पर जंगरोली गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 12 वर्षीय बालक की पहिये के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके चाचा-चाची गंभीर रुप से घायल हो गए। बालक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर आकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के दियोना गांव निवासी वीरपाल का 12 वर्षीय बेटा राहुल गांव में ही एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार को चाचा रोहित और चाची कुंती बाइक से राहुल के साथ जंगरोली पुल के समीप एक देवस्थान पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। गांव के पास मोड़ पर बाइक पीलीभीत से बीसलपुर की ओर से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे राहुल गिर गया और वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके चाचा रोहित और चाची कुंती गंभीर रुप से घायल हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर आकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को समझाया और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। बालक के परिवार वालों से बात कर बालक का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल रोहित हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें