जहानाबाद। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पहले ई-रिक्शा और फिर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया, मगर चालक का पता नहीं लग सका।
हादसा बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र में सियाबाड़ी पट्टी के पास हुआ। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पीलीभीत की तरफ से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा और बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में ई-रिक्शा सवार पंसोली गांव निवासी नरेश कुमार (28), प्रिंस (10), सुंदरपुर गांव निवासी धनदेवी (40), संर्पूणानगर (लखीमपुर खीरी) निवासी वीरेंद्र कुमार (40) और बाइक सवार गौनेरी गांव निवासी मुकेश कुमार (28), उनकी बेटी तीन वर्षीय सोनल घायल हुए। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी भिजवाया गया है। वहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।