फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/जहानाबाद। बरेली हाईवे पर शाही पुलिस चौकी के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। देवरनिया (बरेली) के गांव धौराटांडा के रहने वाले मजदूर इश्तकार (30) पुत्र इश्हाक और सलीम (32) पुत्र जमील हरियाणा की एक चावल कंपनी में काम करते थे। पिछले 20 दिनों से दोनों दोस्त कंपनी की तरफ से पीलीभीत आकर शहर की राइस मिलों से चावल की खरीद-फरोख्त करा रहे थे। यहां से चावल खरीदकर वे हरियाणा भिजवाते थे। सुबह साढ़े आठ बजे दोनों बाइक यहां आ रहे थे। शाही पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक डंपर के पहिये में फंस गई और खिंचती चली गई। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
चूंकि हादसा पुलिस के चौकी के नजदीक हुआ था, इसलिए पुलिस को मौके पर पहुंचने में देर नहीं लगी। राहगीर भी जमा हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। उनकी पहचान इश्तकार और सलीम के रुप में होने पर परिवार वालों को बुलाया गया। फिर कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले दोनों युवकों की मौत के बाद उनके परिवारों में चीख पुकार मची रही, दोनों विवाहित थे। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में हैं। परिवार वालों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैरियर पर तैनात सिपाही बाल-बाल बचा
शाही पुलिस चौकी के सामने मोबाइल बैरियर लगा रखा है। यहां पर दिन-रात कोई न कोई पुलिसकर्मी तैनात रहता है। मंगलवार सुबह सिपाही अनिल कुमार शर्मा बैरियर के पास बैैठे थे। डंपर के बाइक में टक्कर मारने के दौरान सिपाही भी बाल-बाल बच गया। उसने तेजी से हटकर खुद को बचाया, वरना वह भी डंपर की चपेट में आ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें